Harry Potter TV Series: पॉपुलर फ्रैंचाइज़ी पे बन रही सीरीज, जाने Cast, Release Date, Platform

Harry Potter TV Series: जादुई दुनिया में वापसी! नए कास्ट, भव्य सेट और 32 हजार ऑडिशन के बाद चुने गए तीन सितारों से जुड़े दिलचस्प खुलासे।

Harry Potter TV Series Cast Release Date Platform
Max Original’s Harry Potter TV Series Poster (Photo: HBO Max)

Harry Potter TV Series Update: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया को लेकर एक बार फिर से दर्शकों में उत्साह की लहर है। हॉलीवुड की यह पॉपुलर सीरीज अब टीवी शो के रूप में वापसी कर रही है। Warner Bros ने इस सीरीज को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। तो चलिए जानते हैं इस शो से जुड़ी कुछ खास बातें।

Harry Potter TV Series Cast

इस नई टीवी सीरीज के लिए तीन बच्चों को चुना गया है, जो हैरी पॉटर, हर्माइनी ग्रेंजर और रॉन वीस्ली की मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। HBO द्वारा बनाई जा रही इस सीरीज के लिए लगभग 32,000 ऑडिशन लिए गए। फिलहाल इन कलाकारों के नाम और चेहरे रिवील नहीं किए गए हैं, लेकिन इतना तय है कि ये तीनों बच्चे रातों-रात स्टार बन जाएंगे।

Harry Potter TV Series Cast
Top L to R: John Lithgow, Janet McTeer, Paapa Essiedu Bottom L to R: Nick Frost, Luke Thallon and Paul Whitehouse

Harry Potter TV Series Budget

Warner Bros इस शो को बड़े पैमाने पर तैयार कर रहा है और इसको बनाने में करीब 1 बिलियन यूरो (9,539 करोड़ रुपये) खर्च किए जा रहे है। इस टीवी शो के सेट पर नजर डालें तो यहाँ नई-नई सड़कें, बच्चों के लिए स्कूल जैसी सुविधाएं और पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं, जानवरों के लिए भी खास जगह बनाई गई है ताकि कहानी में असलियत का एहसास बरकरार रहे।

Harry Potter TV Series Release Date

ये नई हैरी पॉटर सीरीज IMDB के मुताबिक 2026 में release होने वाली है, हालाँकि इसका डेट और मंथ अभी कन्फर्म नहीं हुआ है और यह बदला भी जा सकता है।

Harry Potter TV Series Platform & Where to Watch

यह टीवी सीरीज Max Original है जो की Warner Bros की सब्सिडियरी On-Demand स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म है। HBO Max पे इसे exclusively देखा जा सकेगा। यह सीरीज J.K रोलिंग की लिखी किताब Harry Potter पे आधारित है जिसपे पहले 8 फिल्मे भी बन चुकी है। इस सीरीज में भी 7 सीजन होने के अनुमान है जो की 7 हैरी पॉटर किताबो पे आधारित होगी।

फैंस की उम्मीदें

‘हैरी पॉटर’ टीवी शो को लेकर फंस में उत्सुकता है और वो इसका इंतज़ार कर रहे है की कब ये सीरीज रिलीज़ होगी, वही दूसरी तरफ टीवी शो के मेकर्स भी इसे समय पे तैयार करने के लिए मेहनत कर रहे है।

हॉलीवुड से जुड़े सभी ताज़ा खबरों के लिए KhabarMasti को Facebook, X और Instagram पे फॉलो करे।